News

दिल दहला देने वाली घटना, खतने के दौरान कट गई गलत नस, डेढ़ महीने के बच्चे की दर्दनाक मौत

Ad

Bareilly news: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां नाई की लापरवाही के कारण एक मासूम बच्चे की जान चली गई। बरेली में खतना करने के दौरान डेढ़ महीने के बच्चे की गलत नस कट गई। जिससे लगातार ब्लीडिंग से बच्चे की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने खतना करने वाले के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है। ( child died during khatna ritual )

ADVERTISEMENTS Ad

गलत नस कटी

बता दें कि घटना फतेहगंज पूर्वी के शिवपुरी रधौली की है। बीते रविवार को वाजिद के डेढ़ महीने के बेटे मोहम्मद शिफान के खतना का प्रोग्राम रखा गया था। वाजिद ने बेटे के खतना कराने के लिए टिसुआ से कबीर नाम के व्यक्ति को बुलाया था। कबीर ने जैसे ही बच्चे का खतना किया। तो उसकी गलत नस कट गई और खून बहने लगा। परिजन उसे फरीदपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन खून बहना बंद नहीं हुआ और उसकी मौत हो गई। ( child died during khatna ritual in Bareilly )

आरोपी फरार

परिवार वालों ने थाना फतेहगंज पूर्वी में आरोपी कबीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। वहीं बच्चे के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top