Entertainment

उल्टी हरकत करने वाले बाबा स्वामी ओम की लोगों ने की कुटाई

Ad

 

 

 

नई दिल्ली: सोशल मीडिया और टीवी में अपने कारनामों के कारण सुर्खियों में रहने वाले बाबा ओम की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। अभी कुछ दिन पहले बाबा का एक वीडियों सोशल मीडिया में वायरल हुआ था जिसमें बाबा एक टॉपलेस मॉडल के साथ थे। इस वीडियों की बाद लोगों ने बाबा की काफी आलोचना की।  बता दे कि बाबा स्वामी ओम कलर्स के बिगबॉस 10 में भी दिखाई दिए थे। और वही से सुर्खियों में रहने के लिए वो उल्टी हरकतों में व्यस्थ रहते है।  दिल्ली के एक कार्यक्रम में जाना बेहद महंगा पड़ गया वहां मौजूद लोगों ने उनकी जमकर पिटाई की और उनकी कार को भी अच्छे से तोड़-फोड़ दिया। स्वामी ओम को दिल्ली के विकास नगर स्थित सत्यम वाटिका में नाथूराम गोडसे जंयती पर एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में न्योता दिया गया था। जैसी ही ओम को मंच में आमंत्रित किया गया तो वहां मौजूद लोगों ने इस बात पर विरोध करना शुरू कर दिया और इस बात पर लोग भड़क गए। लोगों का कहना था कि गोडसे की जयंति पर स्वामी ओम को मंच पर बुलाना गोडसे का अपमान है।

ADVERTISEMENTS Ad

वीडियो देखने के लिए अगली स्लाइड में जाएं

ADVERTISEMENTS Ad

Pages: 1 2

To Top