National News

ऊंचाहार NTPC में बड़ा हादसा, 12 की मौत, सैकड़ों घायल

Ad

रायबरेली: रायबरेली के NTPC प्लांट में दर्दनाक हादसा हुआ है. हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई है और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. NTPC का यह प्लांट रायबरेली के ऊंचाहार में है. बॉयलर फटने से यह हादसा हुआ. मौके पर जिले का पूरा सरकारी अमला पहुंच गया है. डीएम और एसपी खुद राहत और बचाव कार्य का जायजा ले रहे हैं. न्यूज एजेंसी ANI ने स्थानीय डीएम के हवाले से कहा है कि घायलों की संख्या 100 तक पहुंच गई है. शुरुआती जांच के आधार पर बताया जा रहा है कि बॉयलर का स्टीम पाइप फटने से यह हादसा हुआ है. अब तक करीब 4 मजदूरों के शव निकाले जा चुके हैं. यूपी के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) आनंद कुमार ने 4 मजदूरों के मौत की पुष्टि की है. हालांकि बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या ज्यादा है.

ADVERTISEMENTS Ad

यह हादसा बुधवार शाम करीबी साढ़े तीन बजे हुआ. हादसे के शिकार लोगों को NTPC के अस्पताल और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कुछ लोगों को स्थानीय निजी अस्पतालों में भी भर्ती कराया गया है. जी न्यूज संवाददाता के मुताबिक हादसे के वक्त NTPC प्लांट में करीब 500 मजदूर काम कर रहे थे.

सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान: इस हादसे पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. उन्होंने  प्रमुख सचिव और गृह सचिव को पूरे मामले पर नजर रखने और घायलों को तत्काल राहत और बचाव कार्य को कराने का आदेश दिया है. प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिवार वालों को दो-दो लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है. इसके अलावा घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजे का ऐलान किया है. मामूली रूप से घायलों को 25-25 हजार रुपए दिए जाएंगे.

मालूम हो कि रायबरेली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है. NTPC के ऊंचाहार प्लांट के जिस हिस्से में यह हादसा हुआ है वह छठी यूनिट है. इसकी क्षमता 500 मेगावाट है.

न्यूज सोर्स-जी मीडिया

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top