Sports News

एंडरसन ने रचा इतिहास, टेस्ट में 500 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के पहले गेंदबाज बनें

Ad

लंदन: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज  जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में एक महान उपबल्धि हासिल कर ली है। वह टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले दुनिया के छठे गेंदबाज बन गए है। वह इंग्लैंड की ओर से टेस्ट में 500 विकेट लेने वाले पहले क्रिकेटर हैं।  उन्होंने यह कामयाबी वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट में हासिल की। उनका 500वां शिकार क्रेग ब्रेथवेट बनें।

ADVERTISEMENTS Ad

एंडरसन से पहले मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट), शेन वार्न (708), अनिल कुंबले (619), ग्लेन मैकग्रा (563) और कर्टनी वॉल्श (519) ने टेस्ट मैचों में 500 से अधिक विकेट लिए। मैकग्रा ने भी 2005 में लॉर्ड्स पर ही यह उपलब्धि हासिल की थी। वॉल्श इस मुकाम पर पहुंचने वाले पहले गेंदबाज थे।

एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में पर्दापण जिम्बावे के खिलाफ 2003 में लॉर्डस के मैदान में किया था। वह अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए पूरी दुनिया में विख्यात हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top