Bollywood

एक्ट्रेस कंगना रनौत का हुआ एक्सीडेंट

Ad

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की जॉर्जिया में 12 अक्टूबर को ‘सिमरन’ की शूटिंग के दौरान एक्सीडेंट हो गया। इस दौरान शूटिंग के टीम मेंबर्स भी उनके साथ थे। हालांकि इस दौरान किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। जिस वक्त ये हादसा हुआ तब कंगना अपने टीम मेंबर्स के साथ जॉर्जिया के बाहर मौजूद शूटिंग लोकेशन से अटलांटा के होटल लौट रही थीं।

ADVERTISEMENTS Ad

खबरों के मुताबिक, हादसे के वक्त सभी डर गए थे। कंगना को उनकी कोहनी और माथे पर हल्की खरोंच आई और बाकी टीम मेंबर्स को भी मामूली चोटे आईं। तसल्ली के लिए फिल्म मेकर्स ने सभी कलाकारों का चैक अप भी कराया।

आपकों बता दें कि कंगना इन दिनों हंसल मेहता की फिल्म ‘सिमरन’ की शूटिंग अटलांटा में कर रही हैं। फिल्म में कंगना 30 साल की तलाकशुदा प्रफुल पटेल की भूमिका में नजर आएंगी। यह पहली बार है कि कंगना इतना संजीदा चरित्र निभा रही हैं। वह हर चीज पर वास्तव में कड़ी मेहनत कर रही हैं। किरदार की तैयारी के लिए कंगना अपनी बोली और शारीरिक भाषा पर काम कर रही हैं। कंगना विशाल भारद्वाज की ‘रंगून’ में भी दिखेंगी। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और सैफ अली खान हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top