Nainital-Haldwani News

एक बार फिर फेसबुक के कारण खड़ी हुई परेशानी

Ad

हल्द्वानी:एक बार फिर फेसबुक एक युवती के लिए परेशानी का विषय बन गया। शहर की एक युवती के फेसबुक अकाउंट पर किसी युवक ने उसकी पुरुष मित्र संग अश्लील पोस्ट किया कर दिया। इस बारे में जब युवती और युवक को पता लगा जब दोनों चौक गए।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के अनुसार महावीर गंज के दूध व्यापारी का बेटा एमबीपीजी कॉलेज में पढ़ाई करता है। छात्र ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेड के फेसबुक अकाउंट मे अजय गुप्ता नाम के फेसबुक अकाउंट से आपत्तिजनक पोस्ट किया गया है। पुलिस ने अजय गुप्ता के फेसबुक अकाउंट की जांच की तो पता चला कि उसने खुद के अकाउंट पर एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने और पार्ट टाइम नौकरी करने की जानकारी डाली है। छात्र के अनुसार, पोस्ट में महिला मित्र के साथ उसकी तस्वीर डालकर अश्लील पोस्ट किया गया है। जिसके बाद छात्र और युवती दोनों डिप्रेशन में हैं। कोतवाल राम सिंह मेहता ने बताया कि एसओजी के सर्विलांस सेल से मामले की जांच कराई जा रही है। शहर में इस तरह की गतिविधियां बड़ी तेजी से बढ़ रही है। मजाक-मजाक या किसी भेदभाव के कारण किया गया पोस्ट कभी-कभी जिन्दगी भी ले लेता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top