Nainital-Haldwani News

पहाड़ के “नयाल दा” दस हजार से अधिक पौंधे लगाकर पर्यावरण  संरक्षण का दे रहे है सन्देश

Ad

 


 नैनीताल:नीरज जोशी:  पेड़ों से ही जीवन है। अगर पेड़ नही रहेंगे तो मानवः का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जायेगा। आज मानव पेड़ों को काटने से थोडा सा भी नहीं कतराता कि उसके आने वाले भविष्य का क्या होगा?  लेकिन अपनी आगे आने वाली पीढ़ियों के लिये हम कुछ कर जाए ऐसा ही कुछ ओखलकाडा के चंदन सिंह नयाल ने कर दिखाया है। चन्दन ने बारह से पंद्रह गांवो में जाकर लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया है।

ADVERTISEMENTS Ad


दस हजार से अधिक पोंधो का वृक्षारोपण भी कर चुके है  चन्दन ने हल्द्वानी लाइव से ख़ास मुलाक़ात में बताया कि वह पहाड़ों में सूखे जल स्रोतों को फिर से जलमग्न करने के लिए चोडी पत्ती वाले व्रक्ष बाज बुराँस रुद्राक्ष जैसे कई वृक्ष लगा रहे है। उन्होंने बताया की मैं अब तक बीस से पच्चीस विद्यालयों में जाकर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में बता चूका हूं। बच्चों के साथ मिलकर वरक्षारोपण भी किया जिससे बच्चों का पर्यावरण के प्रति प्रेम बड़े चन्दन ने बताया वो रूदपुर में शिशु मंदिर विद्यालय में गणित के आचर्य है। लेकिन उन्हें जब भी समय मिलता है वो पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करते है। उन्होंने बताया बिना किसी आर्थिक मदद के उन्होंने अब तक दस हजार से ऊपर पोंधो का वरक्षारोपण किया है। रविवार को चन्दन सिंह नयाल ने धारी ब्लाक के चखुटा गॉव में पर्यावरण संरक्षण के लिये एक गोश्ठी का आयोजन कर लोगों को पेड़ पोंधो को लगाने के लिए जागरूक किया।  साथ ही  कई चोडी पत्ती वाले पोंधो का वर्षारोपण करवाया। और लोगो को समय समय समय पर पेड़ पौंधे लगाकर उनके पालन पोसड़ का जिम्मा उठाने को कहा उन्होंने पेड़ पोधो क़ी तुलना एक चोय बच्चे से करते हुए कहा कि जिस तरह परिवार में एक बच्चे का पालन पोषण किया जाता है उसी तरह पेड़ पोंधो का संरक्षण भी जरूरी है। इस दौरान सरपंच डूंगर सिंह बिष्ट समाजिक कार्यकर्ता जगत सिंह पूर्व सरपंच बच्ची सिंह राजेन्द्र सिंह बर्गली  दरपक सिंह बिष्ट युवा कार्यकर्ता गंगा सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top