Uttarakhand News

200 करोड़ की शादीः औली की खूबसूरती में लगा ‘दाग’, सफाई का खर्च वसूलेगी सरकार

Ad

देहरादूनः उत्तराखंड के औली में हुई गुप्ता बंधुओं अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत और अतुल गुप्ता के बेटे शशांक की 200 करोड़ रुपए के बजट में हुई शाही शादी की चर्चा पूरी दुनिया में रही। दक्षिण अफ्रीका के बड़े कारोबारी गुप्ता परिवार ने उत्तराखंड के औली में 200 करोड़ रुपए की शादी के बाद इकट्ठा हुए कचरे की सफाई के लिए 54,000 हजार रुपए का शुल्क जमा किया है। गुप्ता परिवार ने कचरे के प्रबंधन के लिए पूरा भुगतान करने पर भी सहमति जताई है। नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र पवार ने बताया, ‘गुप्ता परिवार ने 54,000 हजार रुपए की राशि जमा कराई है।अभी तक 150 क्विंटल से ज्यादा कचरे की सफाई की जा चुकी है। सफाई कार्य पूरा होने के बाद मैन्युअल लेबर और वाहनों सहित सभी खर्चों का बिल उन्हें भेज दिया जाएगा। गुप्ता परिवार पूरे बिल का भुगतान करने के लिए तैयार है। बता दें कि नगरपालिका ने इलाके के आसपास पड़े कचरे को उठाने के लिए 20 कर्मचारियों को तैनात किया है। मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को 7 जुलाई को एक रिपोर्ट जमा कराने को कहा है जिसमें उल्लेख हो कि कचरे की वजह से पर्यावरण को कितना नुकसान हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

छींकते हुए यूरिन कि समस्या,देखिए साहस होम्योपैथिक वीडियो टिप्स

बता दें कि मामले में अगली सुनवाई आठ जुलाई को होनी है। गुप्ता परिवार के विवाह को लेकर हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी जिसमें कहा गया कि शादी की तैयारियां से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। बता दें कि गुप्ता परिवार की शादी में प्रदेश के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, योग गुरु रामदेव समेत कई वीआईपी मेहमान पहुंचे थे। औली में बीते शनिवार को भारतीय कारोबारी अतुल गुप्ता के बेटे शशांक का विवाह हुआ था। शशांक का विवाह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त एक स्की रिसॉर्ट में दुबई के रियल्टी कारोबारी विशाल जालान की बेटी शिवांगी के साथ हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top