Auto Tech

एक सिम दो मोबाइल नंबर

Ad

नई दिल्ली- आज के इस आघुनिक युग में हर किसी के पास स्मार्टफोन्स हैं और मोबाइल में दो नंबर या दो सिम का उपयोग आम बात है। टेक्नोलॉजी का आलम यह है कि अब लोग एक ही सिम पर दो मोबाइल नबंर का उपयोग करने लगे हैं या फिर यूं कहें कि एक सिम से दो नंबर चला रहे हैं। एक ही सिम पर दो मोबाइल नंबर चलाने के लिए आपको गुगल प्ले स्टोर के जरिए एक एप डाउनलोड करना होगा। गुगल एप से टेक्सटमी एप डाउनलोड करने के बाद बिना सिम बदले दूसरे नंबर का उपयोग किसी को फोन करने या फिर मैसेज करने के लिए भी कर सकते हैं। सबसे पहले आप अपने फोन से टेक्सटमी एप डानलोड कर इंस्टॉल करें। इसके बाद एप को ओपन करें। एप को ओपन करने पर दूसरे नंबर को रजिस्टर करने का ऑप्शन दिया होगा। इसके बाद आप जिस दूसरे नंबर का इस्तेमाल करना चहाते हैं उसे यहां रजिस्टर करें। नंबर रजिस्टर होते ही ये एप उस नंबर को डिफॉल्ड पर सेट कर देगा। अब आप जहां कॉल या मैसेज करेंगे वो इसी नंबर से होगा।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top