Uttarakhand News

एनडी तिवारी को ब्रेन हैमरेज, हालात नाजुक

Ad

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें ब्रेन हैमरेज होने के बाद  दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एनडी तिवारी हालात नाजुक बताई जा रही है। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया हैं। खबरों की मानें तो  तिवारी जी को सुबह ब्रेन स्ट्रोक का अटैक पड़ा। उसके बाद से एनडी तिवारी का आधा शरीर लकवाग्रस्त हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

एनडी तिवारी  के बेटे शेखर तिवारी ने इस बारे में जानकारी दी कि सुबह चाय पीते समय अचानक वे बेहोश हो गए, जिसके बाद हम तुरंत उन्हें लेकर अस्पताल लेकर आए। बता दें कि 91 वर्षीय एनडी तिवारी तीन बार यूपी और एक बार उत्तराखंड के सीएम रह चुके हैं। इसके अलावा वह केंद्र सरकार में मंत्री और आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top