Regional News

एनसीसी कैडेटों का हुआ मेडिकल चैकअप

नैनीताल: प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये गए स्वच्छ भारत अभियान गांव और शहर जोरो पर है। बुधवार को जी बी पंत इंटर काँलेज भवाली के NCC के जूनियर व सीनियर कैडेटों  ने  भवाली शहर में जगह-जगह सफाई अभियान चलाया। और  राष्ट्र हित में कैसे हर कोई व्यक्ति अपना योगदान दे सकता है उसकी जानकारी  लोगो को देकर जागरूक किया। इसके साथ ही कैडेट ने विकास के प्रति हर एक व्यक्ति के योगदान की बात कही।

ncc bhimtal

 

प्रवक्ता भगत सिंह नेगी ने बताया की  इस अवसर पर कैडेटों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण किया गया। भवाली चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय शर्मा  ने NCC कैडेटों की रक्त जाँच की गई।  चिकत्सा अधिकारी  ने कैडेटों के प्रशिक्षण के साथ स्वस्थ रहने के लाभ बताये। उनका कहना था कि हर रोज हमें फलों का सेवन करना चाहिए और सुबह जल्दी उठकर व्यायाम करने से  पुरे दिन फुर्ती का एहसास होता है इसलिए हर दिन आधा घंटा व्यायाम करना चाहिए जो हमारे शरीऱ के अमृत जैसा है। जीबी पंत इंटर काँलेज भवाली प्रधानाचार्य राम सिंह यादव ने छात्रो को जीवन में स्वस्थ रहने के साथ अनुशासन में रहने के लिए कहा।उन्होंने कहा कि एक अच्छे भविष्य के लिए खुद को सही मार्ग में लेकर चलना भी जरुरी है। तभी अच्छे भविष्य की कामना की जा सकती है।

To Top