Bollywood

‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी………..

Ad

नई दिल्ली। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का नाम क्रिकेट में तो धूम मचाता ही है लेकिन बॉलीवुड में भी धोनी के नाम की धाक देखने को मिली है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर आधारित फिल्म  ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया है। फिल्म के बड़े परदे में आने से पहले कयास लगाए जा रहे थे ये फिल्म अच्छा करोबार करेंगी लेकिन सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म ने सभी को चौका कर रख दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

फिल्म 100 करोड़ रुपये के आंकड़े के पास और उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही 100 करोड़ को पार कर देगी। अभी तक फिल्म ने 82.03 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने पहले  ही दिन रिकॉर्ड तोड़ धंधा किया था।  फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन 21.50 करोड़ था जो शाहरुख और अक्षय की फिल्म से ज्यादा रहा। शाहरुख की फिल्म ‘फैन’ ने पहले दिन जहां 19.20 करोड़ रुपए का कारोबार किया  वहीं अक्षय की ‘रुस्तम ‘ ने पहले दिन 14.11 करोड़ रुपये की कमाई की थी। क्रिकेट की पिच के बाद धोनी का नाम बॉलीवुड में भी खूब झा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top