Auto Tech

एयरटेल की जियो को ललकार !

Ad

नई दिल्ली– रिलायंस जियो के बाजार में आते ही टेलीकॉम कंपनियों में सस्ते प्लान देने की रेस शुरू हो गई थी।  जियो जितना आगे बढ़ता रहा उसकी और टेलीकॉम कंपनियों से दुश्मनी भी बढ़ती रही। व्यापार के बाजार में एक दूसरे को झुकाने का प्रयास जारी है। प्राइम ऑफर को टक्कर देने के लिए दो नए अनलिमिटेड प्लान लांच किए हैं। इनमें पहला 149 रुपये और दूसरा 349 रुपये का है। लेकिन कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

ADVERTISEMENTS Ad

149 रुपये के प्लान में एयरटेल से एयरटेल फ्री कॉलिंग है और रोमिंग पर इनकमिंग फ्री है। इसमें 2 जीबी डेटा भी मिलेगा। इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की होगी। वहीं, 349 रुपये वाले प्लान में 28 जीबी डेटा मिलेगा। संभवत: यह प्लान एक साल के लिए होगा। हालांकि, फिलहाल एयरटेल का यह ऑफर भी वोडाफोन की तरह ही चुनिंदा यूजर्स के लिए है।

उधर, रिलायंस जियो ने अपने प्राइम सदस्यों के लिए पेशकश के तहत दिए जा रहे लाभ बढाए हैं। कंपनी का कहना है कि जो प्राइम सदस्य 303 रुपये का रिचार्ज करेंगे, उन्हें 5 जीबी का अतिरिक्त डेटा मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top