Regional News

ऑन द लाइन विश्वविद्यालय की ऑफ द टाइम व्यवस्था, परेशान है छात्र

Ad

भीमताल: पंकज जीना :नीरज जोशी :डिजिटल इंडिया की पहल पर कुमाऊं विश्वविद्यालय अपनी सारी व्यवस्थायें ऑनलाइन करने की ओर क़दम बढ़ा रहा है परंतु विश्वविद्यालय अपने परिसरों को ऑन द टाइम सुचारू रखने में नाकामयाब रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

ग़ौरतलब है कि कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर में पिछले दो माह से टूटी हुई दीवार को सुचारू रूप से मरम्मत कराने के लिये ,विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कोई क़दम नहीं उठाया गया है।

छात्र नेता विकास कत्यूरा ने  हल्द्वानी लाइव से हुई बातचीत में बताया कि जब परिसर में छात्रों से मिलने वो पहुंच रहे थे तो उनकी नज़र इस दीवार पर पड़ी,परिसर के प्रबंधन कार्यालय में जब इस समस्या के बारे में उनके द्वारा पूछा गया तो कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि इस बारे में विश्वविद्यालय प्रशासन को दो माह पूर्व सूचित कर दिया था परंतु नतीजा है निल बट्टे सन्नाटा।विकास का कहना था कि वो इस समस्या को विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने रखेंगे।इस अवसर पर दीपक कुमार,त्रिवेंद्र साह, राजरत्नम व अन्य छात्र मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top