Regional News

कचरे से लड़ती भवाली की शिप्रा नदी, छात्रों ने चलाया सफाई अभियान

Ad

भवाली:नीरज जोशी: परमपूज्य बाबा नीम करोली आश्रम में 15 जून की तैयारियों को लेकर में गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज के छात्रों ने सफाई अभियान चलाया। इस दौरान 30 छात्रों द्वारा सफ़ाई अभियान चलाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

मंदिर समिति सदस्य दिनेश त्रिपाठी की देख रेख में विद्यालय के छात्रों के साथ एन०सी०सी० कैडेटो ने भी मंदिर परिसर के चारों ओर साफ़-सफ़ाई अभियान चलाया। त्रिपाठी ने बताया कि भवाली नगर से हर वर्ष बहुत सारा अजैविक कचरा शिप्रा नदी में बहकर आता है तथा मंदिर परिसर के चारों ओर इकट्टा हो जाता है।

इसके अलावा प्रवक्ता भगत सिंह नेगी ने छात्रों को सार्वजनिक स्थलों पर होने वाली गंदगी के दुष्प्रभावों पर व्याख्यान भी दिया वही दूसरी ओर इंटर कॉलेज के प्रांगण में अपराहन अन्तर्राष्टीय जैव विविधता दिवस धूम धाम से मनाया गया।

उपवन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की द्वारा जैव विविधता के अनेक पहलुओं पर जानकारी दी गयी।कार्यक्रम का संचालन के०सी०लोहनी द्वारा किया गया ।इस अवसर पर प्रधानाचार्य राम सिंह यादव ने भी वन संरक्षण व जलवायु परिवर्तन पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में सीमा बर्गली,सुप्रिया,प्रमोद पाण्डे,पहलाद,गोपाल राम,अमित आदि शिक्षक तथा वन विभाग की टीम उपस्थित थी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top