Entertainment

कपिल को मिली बदतमीजी करने की सजा, साथ छोड़ सकते है सुनील ग्रोवर

Ad

नई दिल्ली- छोटे परदे के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच जमकर लड़ाई होने की ख़बर तो  पहले ही सामने आ गई है। लेकिन अब इस लड़ाई के अलग अलग नतीजे भी सामने आने लगे हैं। कपील से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कपिल और सुनील के बीच अब भी तनाव है।यहां तक कहा जा रहा है कि, कपिल ने सुनील के साथ जिस तरह की बदसुलूकी की है, उसकी वजह से सुनील द कपिल शर्मा शो छोड़ देंगे। शो से जुड़े सूत्रों ने बताया “कपिल इस शो पर अब वापस नहीं लौटेंगे। उन्होंने इस हफ्ते का एपिसोड पहले ही शूट कर दिया है। फिर भी वो अगले एपिसोड में वापस नहीं आएंगे।” सुनील ने शो छोड़ने के दौरान सुनील “अब बहुत हो गया। अगर कपिल का यही रवैया रहा तो और लोग भी निकल जाएंगे।” इस तरह की बात कहकर निकल गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

 

सूत्रों के मुताबिक कपिल का रवैया इन दिनों बद से बदतर हो गया है। कपिल की शराब की लत की वजह से उनका खुद पर काबू नहीं है। सूत्र ने बताया “कपिल बुरे इंसान नहीं हैं। लेकिन जब वो शराब पीते हैं तो दूसरों को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं ।”बता दें, सुनील शुरू से ही कपिल के शो का अहम किरदार हैं। ‘कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल’ में सुनील का ‘गुत्थी’ वाला किरदार बेहद पसंद किया गया था। तो द कपिल शर्मा में सुनील का डॉ मशुर गुलाटी, रिंकू भाभी जैसे किरदार मशहूर हो गए हैं। अगर सुनील वाकई शो छोड़ते हैं तो कपिल के शो के लिए यह सबसे बड़ा झटका होगा। इस बारे में हमने सुनील से बात की लेकिन उन्होंने किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top