Dehradun News

मिनटों में पूरा होगा सफर, देहरादून से गाजियाबाद के लिए फ्लाइट शुरू… किराए पर डाले नजर

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में हवाई सेवाओं का विस्तार लगातार हो रहा है इस क्रम में अब देहरादून से गाजियाबाद और लुधियाना के लिए भी हवाई सेवाएं प्रारंभ हो गई है। जानकारी के मुताबिक 19 सीटर एयरक्राफ्ट हफ्ते में 5 दिन लुधियाना और हिंडन के लिए सेवा देगा यात्रियों के लिए यह सुविधा विमानन कंपनी फ्लाइबिग द्वारा दी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि देहरादून से कई बड़े शहरों के लिए हवाई सेवाओं का संचालन होता है पर्यटन के लिहाज से यह बेहद महत्वपूर्ण है कि उत्तराखंड पहुंचने वाले यात्री कम समय में अपनी यात्रा पूरी कर लें। वहीं कई लोगों को व्यापार के सिलसिले में भी उत्तराखंड आना होता है और फ्लाइट्स के बढ़ने से उन्हें राहत मिल रही है।

अगर यात्री देहरादून से गाजियाबाद जाते हैं तो उन्हें 3181 रुपए टिकट देना होगा। जबकि गाजियाबाद से लुधियाना जाने के लिए 2098 रुपए देनें होंगे। देहरादून हवाई अड्डे के महाप्रबंधक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि फ्लाइबिग का 19 सीटर विमान देहरादून से सुबह 8:10 बजे पर उड़ान भरकर 9.05 बजे पर हिंडन ( गाजियाबाद) पहुंचेगा। उसके बाद लुधियाना के लिए उड़ान भरकर वापस हिंडन पहुंचेगा। हिंडन से 12.55 बजे पर उड़ान भरकर दोपहर 1.50 बजे देहरादून हवाई अड्डे पर पहुंचेगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि विमानन कंपनी फ्लाईबिग का 19 सीटर एयरक्राफ्ट सप्ताह में 5 दिन बुधवार से रविवार यह सेवाएं देगा। साथ ही इसी सप्ताह देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए भी फ्लाईबिग अपनी नई हवाई सेवा शुरू करने जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top