Dehradun News

देहरादून से पिथौरागढ़ तक हवाई सेवा शुरू होगी, घंटो का सफर मिनटों में पूरा होगा

Ad

Dehradun News : उत्तराखंड में हवाई सेवाओं का विस्तार लगातार हो रहा है। अब देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए भी सेवा शुरू होने जा रही है। जानकारी के अनुसार अगले महीने से देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए सेवा शुरू हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए संचालित 19 सीटर इस विमान शुरू लिया जाएगा। इसके लिए किराया 4000 रूपए निर्धारित किया गया है। इस विमान के संचालित होने से यात्रियों का वक्त बचेगा। देहरादून से पिथौरागढ़ यात्रा करने में करीब 15- 16 घंटे लगते हैं। हवाई सेवा के शुरू होने से काफी वक्त बचेगा और कुछ ही घंटे में यात्रा पूरी हो जाएगी।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के मुताबिक,विमान प्रातः 8:30 बजे जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरेगा तथा इसके बाद पिथौरागढ़ से वापस पंतनगर भी जाएगा। राज्य सरकार द्वारा लंबे समय से बंद पड़ी देहरादून पिथौरागढ़ वायु सेवा को फिर से संचालित करने के निरंतर प्रयास किया जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top