Sports News

कबड्डी विश्वकप: भारत की बादशाहत कायम, लगातार 8वीं बार बना चैम्पियन

Ad

नई दिल्ली: भारत ने एक बार फिर कब्ड्डी में अपने दबदबे का सबूत पूरे विश्व को दिया है। पहले मैच में हार से विश्वकप अभियान का आगाज करने वाली टीम इंडिया ने ईरान को फाइनल मुकाबले में पटखनी दी।

ADVERTISEMENTS Ad

कबड्डी विश्वकप के फाइनल में भारत ने ईरान को नौ अंकों के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया । भारत ने ईरान को 38-29 से मात देते हुए लगातार 8वीं  बार खिताब अपने नाम किया। भारत की जीत के हीरो रहे अजय ठाकुर। पहले हाफ में भारत पिछड़ रहा था लेकिन अजय ने अपने चमत्कारी खेल से पहले मुकाबले में भारत की वापसी कराई उसके बाद टीम इंडिया के जीत की कहानी लिख डाली। उन्होंने कुल 12 अंक हासिल किए। पीएम मोदी ने टीम इंडिया को जीत पर बधाई दी है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top