Sports News

कबड्डी विश्व कप 2016 से पाकिस्तान को जगह नही, सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला

Ad

लुधियाना। कबड्डी विश्व कप 2016  की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।भारत में होने वाले इस महाकुंभ में पाकिस्तान टीम नही दिखेंगी। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण पाकिस्तान टीम को न्योता नहीं भेजा गया है। कबड्डी विश्व कप कमेटी के चेयरमैन व कैबिनेट मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने कहा कि वर्ल्ड कबड्डी कप में इस बार पाकिस्तान की टीमें शामिल नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि हालात हमें पाकिस्तान को भारत बुलाने का आदेश नही दे रहे है।

ADVERTISEMENTS Ad

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वर्ल्ड कबड्डी कप को लेकर देशभर में काफी उत्साह है। इस बार पुरुषों की 12 और महिलाओं की 10 टीमें आई है। हालांकि मैच 10-10 टीमों का ही होगा। पहला मुकाबला रोपड़ में होगा वही फाइनल जलालाबाद में होगा। विदेशों से तंजानिया और सैरालोन की टीमें पहली बार आएंगी।

बता दे कि पाकिस्तान विश्व कप में छह बार उपविजेता रह चुका है। आयोजकों ने चिंता जताते हुए कहा कि  पाकिस्तानी टीम की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। इस टूर्नांमेंट में नई टीमों में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, इंग्लैंड, पोलैंड, केन्या और अर्जेंटीना भी शामिल होंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top