Sports News

कबड्डी के इस भारतीय सितारे ने लिया संन्यास , आसान नहीं था चैंपियन बनने तक का सफर

Ad

नई दिल्लीः जहां भारत हर क्षेत्र में आगें बढ़ रहा है, तो खेल में भी अपनी अलग पहचान बनाने में श्रेष्ठ रहा है। क्रिकेट के मैदान के साथ कबड्डी में भी युवाओं का पंसदीदा खेल बनता जा रहा है। जिस खिलाड़ी ने कबड्डी में अपने देश का नाम रोशन किया वो अब मैदान पर नहीं दिखाई देखा। बुधवार को भारत के कबड्डी फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई। भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान और बेतरीन खिलाड़ी अनुप कुमार ने संन्यास ले लिया,जिससे भारतीय कबड्डी के फैन्स खासा निराश हो गये है।

ADVERTISEMENTS Ad

अनुप कुमार भारतीय कबड्डी के दिग्गज खिलाड़ी रहे है । अनुप कुनार को 2006 में अर्जुन पुरस्कार भी मिला, जिसके बाद भारतीय कबड्डी टीम ने उनकी कप्तानी में 2016 का वर्ल्ड चैपियन भी बना। इसके साथ ही अनूप कुमार ने 2010 और 2014 के एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया था । अनुप कुमार का खेल सफर 12 सालों का रहा जिसमें कुमार नें अपने साथ-साथ भारतीय कबड्डी को एक नई ऊंचाइयों में लेकर गये ।

अनुप कुमार ने प्रो कबड्डी लिग में भी शानदार प्रदर्शन किया,जिसमें कुमार ने 91 मैच खेले और 596 अंक अपने नाम किये हैं। प्रो लिग में अनुप कुमार को 30 लाख में जयपुर पींक पैंथर्स ने अपनी टीम में लिया था। कुमार ने पहला मैच 2006 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top