National News

कांग्रेस के बागी विधायकों की याचिका 30 नवंबर तक टली

Ad

देहरादून। उत्तराण्ड के कांग्रेस के बागी विधायकों की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इसे 30 नवंबर तक के लिए टाल दिया है। गौरतलब है कि विधायकों ने पार्टी में रहते हुए हरीश रावत सरकार के बजट का मार्च में विरोध किया था। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इन विधायकों को हरीश रावत के विश्वासमत के दौरान वोट देने से मना कर दिया था। कोर्ट के बाद प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष ने भी इन विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया था, जिसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। हाईकोर्ट ने इन विधायकों की याचिका को खारिज कर दिया था, तब विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। बता दें कि पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अयोग्यता पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top