Nainital-Haldwani News

कार्बेट पार्क के जंगल में नर कंकाल मिलने से सनसनी

Ad

रामनगर- कार्बेट पार्क के जंगल में एक नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। बता दे कि दो सप्ताह के भीतर यह दूसरा नरकंकाल मिला है।  ग्राम चोरपानी में कार्बेट के जंगल में चारा लेने गई महिलाओं ने नर कंकाल देखा। कंकाल देखने के बाद उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई । उन्होंने इसकी  सूचना  कार्बेट के वन कर्मियो को दी। वन कर्मियों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि पहली नजर में कंकाल देखने में कई माह पुराना प्रतीत हो रहा है। कंकाल के समीप लाल रंग का अंडर वियर भी मिला। हालांकि पुलिस इस घटना को बाघ या गुलदार के हमले से जोड़ा है। फिलहाल अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। साथ ही पुलिस को  हत्या होने का भी शक है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान के लिए डीएनए जांच के लिए भेजा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

 

 

 

न्यूज सोर्स- दैनिक जागरण

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top