Uttarakhand News

कार के अंदर देहरादून के निवासियों ने की आत्महत्या

Ad

पांवटा साहिब: हिमाचल के जिला सिरमौर के पांवटा में एक सनसनीखेज मामले के सामने आने से पूरे देश में सनसनी फैल गई है।  पांवटा नगर परिषद की पार्किंग में एक कार में तीन लोगों की डेड बॉडी मिली है। कार में मिली लाश एक ही परिवार के है जिसमें मां,बेटा और बेटी शामिल है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने फोरेंसिक टीम को घटना स्थल पर बुलाया। फोरेंसिक टीम ने अपनी शुरूआती जांच में बताया कि ये आत्महत्या का मामला है ।पुलिस को मिली जनाकारी के मुताबिक मृतक देहरादून के बसंत बिहार कॉलोनी के निवासी  है। कार में हुई आत्महत्या की घटना से पास के इलाकों में हड़कंप मच गई है।जांच में सामने आया है कि  सुसाइड को अंजाम देने से पहेल मृतकों ने कार के चारों तरफ के शीशे एयरटाइट कर दिए गए।  उन्होंने अपनी ज़ान लेने के लिए   एक गैस का इस्तेमाल किया गया जिससे तीनों का दम घुट गया। पुलिस ने कार से सिलेंडर बरामद कर लिया है। एक बात हर किसी चकित कर रही है कि मेन रोड पर हुई आत्महत्या की घटना के बारे में किसी को पता ही नहीं लगा।  बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह 4 बजे के आसपास यह कार पार्किंग में आकर रूकी थी। कर्मचारी पार्किंग की पर्ची काटने आया। तो कार सवार लोगों ने कहा कि सुबह के समय वह इसे कटवा लेंगे। इसके बाद वह वहां से चला गया। सुबह 8 बजे यहां काम कर रहे लोगों ने कार में तीन लोगों को बेहोश पड़े देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस ने कार का शीशा खोला तो सनसनी फैलाने वाला सच सामने आया है। मीडिया में आई खबर के मुताबिक  तीनों मृतकों के एक रिश्तेदार ने घटनास्थल पर पहुंच कर उनकी पहचान कर ली है। मृतकों के नाम रमिंद्र कौर,  इंद्रजीत कौर व जसवीर है। मृतक इंद्रजीत कौर व जसवीर उसके कजन भाई-बहन थे। यह तीनों देहरादून में किराए के मकान में रहते थे और सुबह गुरूद्वारे माथा टेकने आए थे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top