Nainital-Haldwani News

कुमाऊं में सियासत की हवा तेज़, दो बड़े नाम दाखिल करेंगे नामांकन

Ad

हल्द्वानी- विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कई प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल करते हुए विरोधियों को चुनावी रणभूमि पर ललकार दिया है। प्रदेश की वीआईपी सीट कहलाने वाली हल्द्वानी से आज कांग्रेस की गद्दावर नेता और वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इंदिरा हृदयेश का नाम उत्तराखण्ड की राजनीति में काफी बड़ा है तो उम्मीद यही की जा रही है कि नामांकन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ कई कर्ताकर्ता मौजूद होंगे। वही नैनीताल सीट से भाजपा के प्रत्याशी युवा संजीव आर्य भी आज नामाकंन दाखिल कर अपनी राजनीति पारी की शुरूआत करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top