Nainital-Haldwani News

शर्मनाक:बंशीधर भगत का इंदिरा हृदयेश को लेकर अपमानजनक बयान,फिर हंसने लगे- वीडियो वायरल

Ad

हल्द्वानी: अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों से तैयारी शुरू कर दी है। सभी दल अपनी कमर कसने और एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इस बीच पाला बदलने को लेकर भी बड़े बड़े बयान सामने आ रहे हैं। कुछ दिन पहले नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा था कि कुई भाजपा के नेता उनके संपर्क में है और वह कांग्रेस में शामिल होंगे। इसके बाद भाजपा टीम की ओर से पलटवार का सिलसिला शुरू हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल में एक कार्यक्रम में भापजा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं के संपर्क में होने की बात नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश कर रही हैं, अरे बूढ़ियां तेरे संपर्क में कौन होगा…. उनका यह बयान चौकाने वाला था लेकिन सामने बैठे भाजपा के कार्यकर्ता ताली बजाते और हंसते नजर आए। इस भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और इसे महिलाओं का अपमान बताया। उनका कहना है कि राजनीति में पलटवार की कहानी नई नहीं है लेकिन भाजपा के अध्यक्ष बंशीधर भगत अपने पद और उसकी गरीमा शायद भूल गए।

बता दें कि भीमताल स्थित शीत जल अनुसंधान निदेशालय के सभागार में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में बंशीधर भगत पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि इंदिरा हृदयेश बीजेपी विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने का दावा कर रही हैं वह खुद अपने बेटे के साथ बीजेपी में आना चाहती हैं। साल वर्ष 2016 में हरीश रावत के मुख्यमंत्री रहते कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, यशपाल आर्य, रेखा आर्य, उमेश शर्मा काऊ जैसे नेताओं के नाम शामिल थे और इसके बाद से चुनाव से पहले बागी कार्ड खेला जाता है। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश यह भी कह चुके हैं कि भाजपा की ओर से उन्हें भी संपर्क किया गया है लेकिन वह कांग्रेस में बनी रहेगी।

फिलहाल बंशीधर भगत के बयान को लेकर कांग्रेस भाजपा को घेरने का प्लान बनाने में जुट गई है। महिलाओं के प्रतिसोच और गिरते राजनीतिक स्तर को लेकर कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है। खुद नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के शब्दों से उन्हें ठेस पहुंची है। इसको लेकर उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top