Sports News

कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ युवी ने मनाया बड़ा दिन

Ad

मुंबई-हाल ही में शादी के बंधन में बंध चुके भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह ने शुक्रवार शाम कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ क्रिसमस मनाया। युवी भी कैंसर जैसी बीमारी से लड़कर बाहर निकले थे और 2011 वर्ल्ड कप में धमाकेदार वापसी कर सबको हैरान कर दिया था। युवी ने परेल के सेंट जूड इंडिया चाइल्ड केयर सेंटर में 30 से ज्यादा बच्चों के साथ समय बिताया। इस मौके पर बात करते हुए युवराज सिंह ने कहा कि, ‘मेरे जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य कैंसर पीड़ितों का सहयोग करना है। हम सभी बड़ी ही धूमधाम से त्यौहारों को मनाते है तो फिर अपनी जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चों के लिए भी हमें कुछ करना चाहिए। आपको बता दें कि 2011 में भारत को विश्वकप दिलाने के बाद मैन ऑफ द सीरीज रहे युवराज को अपने कैंसर का पता लगा था। जिसके बाद उन्होंने न सिर्फ कैंसर के खिलाफ जंग लड़ी बल्कि दोबारा मैदान पर वापसी भी की। हाल ही में एक्ट्रेस हेजल कीच के साथ विवाह बंधन में बंधे युवराज अब अपने फाउंडेशन यूवीकैन के जरिए कैंसर पीड़ितों की मदद करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top