News

सार्वाजनिक शौचालय बना लोगों के लिए परेशानी का विषय!!!

Ad

हल्द्वानी: मुक्तेश्वर के भटेलिया टैक्सी स्टैड में स्वच्छ भारत अभियान के तहत बना सार्वाजनिक शौचालय लोगों की परेशानी बन गया है। चारों तरफ से आने वाली बदबू से टैक्सी स्टैड पर मौजूद हर किसी की परेशानी का विषय वन गया है।भटेलिया धानाचुली मार्ग पर सार्वजनिक शौचालय 2 लाख 40 हजार की लागत से 2014 में ग्राम सभा सुंकिया द्वारा बनाया गया था। जिसके बाद उसकी देख रेख भगवान भरोसे हो गई। सफाई ना होने से वहां से बदबू आती है जिस वजह से लोग टैक्सी स्टैड में बैठ तक नही पाते है। टैक्सी चालकों का कहना है कि साफ सफाई नही होने की वजह से और बदबू आने की वजह से खड़ा होना मुश्किल हो जाता है । स्थानीय लोगों के अनुसार टैक्सी स्टैड में आने वाली बदबू  वजह से खड़ा होना मुश्किल हो जाता है। और लोगों को बाहन लेने के लिए मैन रोड पर खड़ा होने पड़ता है। शौचालय में लाखों रुपये तो लगाए पर देख रेख नही होने से किए कराए काम में पानी फिर गया है। जो चीज लोगों के लिए बनाई गई थी वो अब उनके लिए परेशानी बन गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

विनोद भट्ट मंण्डल मंत्री युवा मोर्चा बीजेपी का कहना है कि लाखों रुपए ग्राम सभा ने शौचालय में खर्च तो किये पर उसकी देख रेख नही करी जिस वजह से लोगो का बदबू की वजह से टैक्सी स्टैड में खड़ा होना मुश्किल हो जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top