Regional News

कॉर्बेट नेशनल पार्क: पेड़ से लटका मिला फारेस्ट गार्ड का शव

Ad


रामनगर: कार्बेट टाइगर रिज़र्व के ढेला रेंज के जंगल मे एक फारेस्ट गार्ड का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम को भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को कार्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज के जंगल मे फारेस्ट गार्ड हरीश चंद्र भट्ट निवासी कठनौली जिला चंपावत का शव पेड़ पर लटा होने की जानकारी पुलिस व वन विभाग को दी गयी।पुलिस और वन विभाग अधिकारियों ने मृतक को फांसी के फंदे पर लटका पाया।पुलिस ने शव के पंचनामा की कार्यवाही कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

कॉर्बेट पार्क के ढेला रेंज में तैनात वन रक्षक सुरेश भट्ट वन चौकी से गुरुवार रात से गायब था। उसके साथियों ने उसकी खोजबीन का प्रयास भी किया, लेकिन उसका पता नही चला। सुबह उसका शव एक कर्मचारी ने चौकी से बाहर पेड़ पर लटका देखा। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top