National News

कोई सच नहीं मानेगा: मां ने अपने दो बच्चे जिंदा जलाए

Ad

लखनऊ: गोरखपुर में एक मां ने अपने दो बच्चों को मिट्टी तेल डालकर जिंदा जला दिया। पुलिस को स्थानीय लोगों ने ये चौकानी वाली सूचना दी जिसके बाद  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जलते शवों पर को पानी डालकर बुझाया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक शव करीब 80 परसेंट तक जल चुके थे। ये घटना गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र की है। बसंत गोहली नामक महिला के जिद्दी स्वभाव से हर कोई परेशान था। वो बात-बात पर लड़ाई करती थी। पति-ससुर की भी पिटाई कर देती थी। मासूम बच्चों को उठाकर जमीन पर पटक देती थी।  उसका पति रामहित उसे समझा-बुझाकर हार गया था। झगड़ो से परेशान होकर वो दिल्ली कमाने चला गया था

ADVERTISEMENTS Ad

रविवार की सुबह बसंत गोहली का ससुर से  विवाद हुआ । ससुर अपने बड़े पोते राम भवन यादव(5) को लेकर खेत में चले गए। उसके बाद कंचन ने अपने दूसरे बेटे अनि‍ल यादव(2) और बेटी नीतू यादव(9 महीने) को चद्दर लपेटकर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दि‍या। धुआं उठता देख गांव वालों ने 100 नंबर पर फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ बांसगांव प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि ये महिला मानसिक रूप से कमजोर है। उसका ससुर उसे आए दिन मारा-पीटा करता था। वही स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस महिला से अन्य लोगों के भी झगड़े होते रहते थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top