Sports News

क्या! एक “आया ” थी अरबपति क्रिस्टियानो रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड

Ad

नई दिल्ली: दुनिया के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जीतना खूबसूरत खेल है उतनी ही उनकी महिला मित्रों की लिस्ट भी। क्रिस्टियानो रोनाल्डो  की गर्लफ्रेड की लिस्ट इतनी बड़ी है जितने कई फुटबॉलों ने अपने करियर में गोल ही नहीं किए होंगे। शायद ही कोई लड़की होगी जो क्रिस्टियानो रोनाल्डो के स्टाइल की मुरीद ना हो। हर लड़की क्रिस्टियानो रोनाल्डो  जैसा मित्र चाहती है। आब हम आपकों क्रिस्टियानो रोनाल्डो  की जिन्दगी की ऐसी बात बताने जा रहे है जिससे आप चौक जाएंगे।  रियाल मैड्रिड से खेलने वाले सुपर स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो मौजूदा माशूका जॉर्जिना रोड्रिगेज

ADVERTISEMENTS Ad

की कहानी किसी चमतकार से कम नहीं है।  रोनाल्डो से मिलने से कुछ दिन पहले तक वह एक घर में आयाका काम करती थीं।  अंग्रेजी अखबार  ‘द सन’ के अनुसार रोनाल्डो से मिलने से पहले  जॉर्जिना ने घरेलू सहायिका के लिए विज्ञापन दिया था। उनकी हफ्ते की पगार ब्रिटेन में दिहाड़ी पर काम करने की न्यूनतम दर से भी कम थी। उन्हें हफ्ते के करीब 80 पाउंड मिलते थे। ‘

Image result for जॉर्जिना रोड्रिगेज

द सन’ के अनुसार 22 साल की जॉर्जिना पर अक्तूबर 2015 में बेघर होने का खतरा मंडरा रहा था। क्योंकि ब्रिस्टल, ब्रिटेन के जिस घर में वह आया और घरेलू सहायिका का काम करती थी वे देश छोड़कर जा रहे थे।तब इस स्पेनिश सुंदरी ने साउथ लंदन के ईस्ट डे लविच फोर्म में नई नौकरी के लिए प्रोफाइल पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा- मैं फिलहाल अपने मेजबान परिवार के साथ रहती हूं। उनकी जुड़वां बेटियों की देखभाल मेरे जिम्मे है। पर अब यह परिवार दूसरे देश जा रहा है। मेरी अंग्रेजी औसत है पर कुछ दिनों में मैं इसमें माहिर हो जाऊंगी। इसके लिए मैं सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगी। मैं यह भी साफ करना चाहूंगी कि मुझे घर के दूसरे कामों में हाथ बंटाने में भी कोई ऐतराज नहीं होगा। 22 साल की जॉर्जिना फ्रांस से सटे स्पेनी शहर जाका में पली-बढ़ीं। वह मॉडलिंग के साथ मशहूर फै शन स्टोर गुची में के अलावा वेटर का काम करती थी। उन्होंने नृत्य की शिक्षा ली है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top