News

खाने-खेलने और निकल जाने के दिन !

Ad

सुनो यार !
कुछ बेफिक्री वाली
स्टाइल अपनाओ
मुझसे कभी तो
” वजह तुम हो ” की हीरोइन
की तरह पेश आओ !

ADVERTISEMENTS Ad

सच !
तुम्हे वो सब पसंद है !
तो अब से
पहनूंगी मै भी
डीप नेक और बैकलेस टॉप
नाभि में भी लगा लूँगी
कुछ सितारे-मोती
पहन लूँगी झीना और कतरनों सा
स्कर्ट और गाउन

सुर्ख लिपस्टिक से
लबरेज होँठ और
मदहोशी वाला आईशैडो
बदल लूंगी अपनेआप को
मदमस्त अदाओं से
तुम्हारी और सिर्फ़ तुम्हारी खातिर

फिर तो चाहोगे ना !
तुम मुझे टूटकर
फिर तो ना दोगे ताने
छोड़ के जाने के पल-पल
और ना देखोगे
मेरे अलावा किसी और को ?
ना मेरे सामने
और ना ही मेरे पीछे

नहीं रे !!!!!!!!!!!!
ये तो मै मौज-मस्ती
के लिए कह रहा हूँ
यही तो खाने-खेलने
और निकल जाने के दिन हैं

वरना मै तो !
अपने माता-पिता की
इकलौती संतान हूँ
शादी के लिए
उनकी मर्जी का
ही बचनबद्ध हूँ |

ADVERTISEMENTS Ad
To Top