National News

खेलो इंडिया स्कूल नेशनल गेम्स : बॉक्सिंग में उत्तराखंड के अनिल कुमार ने किया रजत पदक पक्का

Ad

 

 

देहरादून : उत्तराखण्ड में भले ही खेल संसाधनों की कमी हो और राज्य सरकार इस तरफ ध्यान न दे रही हो मगर उत्तराखण्ड के खिलाडी चाहे वो सीनियर लेवल हो या जूनियर लेवल हर जगह धमाल मचाए हुए हैं । क्रिकेट हो या एथलेटिक्स हर खेल में उत्तराखण्ड के खिलाडी पदक जीत रहे हैं ।

ADVERTISEMENTS Ad

जूनियर लेवल पर चल रहे खेलो इंडिया स्कूल गेम्स की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के अनिल कुमार ने खिताबी दौर में प्रवेश कर अपने लिए रजत पदक पक्का कर लिया है। वहीं, सेमीफाइनल में पहुंचे पवन और पंकज कुमार को हार के बाद कांस्य पदक लेकर संतोष करना पड़ा।

नई दिल्ली में चल रहे खेलो इंडिया स्कूल नेशनल गेम्स में बॉक्सिंग के 57 किग्रा भारवर्ग में खेलते हुए महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज के कक्षा 12वीं के छात्र अनिल कुमार ने सेमीफाइनल बाउट में महाराष्ट्र के मुक्केबाज को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

वहीं, सेमीफाइनल मुकाबलों के 66 किग्रा में खेलते हुए पंकज कुमार और 70 किग्रा में पवन पांगती को हरियाणा के मुक्केबाजों से हार के बाद कांस्य पदक पर संतोष करना पड़ा।

स्पोर्टस कॉलेज के बॉक्सिंग कोच ललित कुंवर ने बताया कि अनिल का फाइनल मुकाबला हरियाणा के मुक्केबाज के साथ होगा। वहीं, बैडमिंटन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच में देहरादून की उन्नति बिष्ट का सामना प्रथम वरीयता प्राप्त महाराष्ट्र की मालविका बनसोद के साथ हुआ।

रोमांचक मैच में काफी लंबी-लंबी रैली चली, लेकिन चौथी वरीयता प्राप्त उन्नति को सीधे सेटों में 21-19, 21-14 से हार के बाद कांस्य पदक पर ही संतोष करना पड़ा। टीम मैनेजर रवि रावत ने बताया कि उन्नति का स्वास्थ्य ठीक नहीं था। जिस वजह से वे अपना शत-प्रतिशत प्रदर्शन नहीं कर पाई।

खेलो इंडिया स्कूल गेम्स में अभी तक उत्तराखण्ड के खिलाडीयों ने शानदार प्रदर्शन किया है । उत्तराखण्ड ने अबतक चार स्वर्ण पदक , 2 रजत पदक और एक कांस्य पदक जीते हैं । उत्तराखण्ड अभी अंकतालिका में 10 स्थान पर है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top