Nainital-Haldwani News

खेल के रास्ते में चलकर युवाओं के जीवन से दूर होगा नशा: मुकेश बिष्ट पार्षद वार्ड 51

Ad

हल्द्वानी: वार्ड नंबर 51 मुखानी प्रथम से पार्षद बने निर्दलीय मुकेश बिष्ट ने लोगों का धन्यवाद किया है। मुकेश बिष्ट को जनता के 1467 वोट का साथ मिला था। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी खीमानन्द बृजवासी को 831 वोट से हराया। जीत के बाद मुकेश बिष्ट ने जनता का सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों पर मैने चुनाव लड़ा था उनपर काम जरूर किया जाएगा। लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मुकेश बिष्ट ने कहा कि सबसे पहला काम होगा कि वार्ड के माहौल को युवाओं के अनुकूल बनाना। उन्होंने कहा कि पिछले वक्त में शहर के युवा नशे की ओर खीचें जा रहे है। नशे से दूर करने के लिए युवाओं को खेलकूद का मंच देना होगा।

बता दें कि मुकेश बिष्ट नरसिंह क्रिकेट एकेडमी के संचालक भी है। यह हल्द्वानी की पहली ऐसी एकेडमी है जहां बोलिंग मशीन से युवा प्रैक्टिस करेंगे। इस बारे में मुकेश बिष्ट ने कहा कि शहर का युवा प्रदेश का नाम रोशन करे इससे अच्छा क्या हो सकता है। हमारे राज्य को बीसीसीआई की मान्यता मिल गई है और अब खिलाड़ियों को भी आधुनिक उपकरणों से प्रैक्टिस करानी होगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को हर उस चीज का अनुभव देना होगा जो बड़े शहरों में होती ह मुकेश बिष्ट  द्वारा संचालित एकेडमी से निकल हल्द्वानी के दिव्यम रावत ने उत्तराखण्ड अंडर-16 टीम की अगवाई की। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top