National News

गोरखपुर के अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने से 30 बच्चों की मौत

Ad

नई दिल्ली: उत्तरप्रदेश के गोरखपुर से एक दर्दनाक खबर आ रही है। गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन ना मिलने से पिछले 48 घंटों में 30 बच्चों की मौत हो गई है। खबर के अनुसार मेडिकल कॉलेज के आईसीयू और इंसेफलाइटिस वार्ड में ऑक्सीजन की सप्लाई खत्म होने के कारण इन बच्चों की मौत हुई है। बता दे कि गोरखपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ 5 बार संसद रह चुके है और ये उनका गढ़ माना जाता है। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार कई बच्चे दिमाखी बुखार होने के कारण हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दे कि गुरुवार रात 11.30 बजे से ऑक्सीजन की सप्लाई ठप हो गई। इसकी वजह से 30 बच्चों ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया।  घटना के बाद अस्पताल में कोहराम मचा हुआ है। जिला प्रशासन ने अब तक सात बच्चों की मौत की पुष्टि की है। खबरों के मुताबिक बीआरडी मेडिकल  मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपनी का अस्पताल पर लाखो रुपए बकाया था। जिसकी कीमत 69 लाख रुपये बताई जा रही है। पैसे ना मिलने पर कंपनी ने लिक्विड ऑक्सीजन की सप्लाई रोक दी। इसके बाद अस्पताल में जंबों सिलेंडरों से गैस सप्लाई की जा रही थी। पहली बार अस्पताल के स्टाफ को रात आठ बजे पता चला कि ऑक्सीजन का स्टॉक खत्म हो गया है। अब तक यहां सिलेंडर से ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही थी। इसे पूरे मामले में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही सामने आई है।

 

फोटो सोर्स- ANI

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top