News

ग्राहकों को BSNL की सौगात,BSNL लैंडलाइन से करें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉल

Ad

नई दिल्ली। बीएसएनएल के लैंडलाइन टेलीफोन ग्राहकों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कंपनी ने एक तोहफा देने का ऐलान किया है।  बीएसएनएल के लैंडलाइन टेलीफोन पर ग्राहक अब  किसी भी नेटवर्क पर नि:शुल्क असीमित कॉल कर सकेंगे।दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा के अनुसार, ‘बीएसएनएल ग्राहक 15 अगस्त को उसके लैंडलाइन नेटवर्क से किसी भी मोबाइल अथवा लैंडलाइन नेटवर्क पर मुफ्त असीमित कॉल कर पाएंगे। इसके साथ ही ग्राहक हर रविवार को भी मुफ्त कॉल कर सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

अभी कंपनी अपने लैंडलाइन ग्राहकों को रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक देश के किसी भी नेटवर्क पर असीमित कॉल की सुविधा दे रही है। बीएसएनएल की लैंडलाइन फोन में 1.435 करोड़ ग्राहकों के साथ बाजार में 57 प्रतिशत  हिस्सेदारी है।

कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि  रात में मुफ्त कॉल  के साथ-साथ यह सेवा बीएसएनएल के सभी लैंडलाइन ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी। नए ग्राहकों के लिए हम फिक्स्ड लाइन कनेक्शन अब 49 रुपये के मासिक किराये पर उपलब्ध होगा। उसके बाद ग्राहक अपनी  हिसाब से  विकल्प चुन सकते हैं।

बीएसएनएल के एक अधिकारी के मुताबिक कि मुफ्त कॉलिंग का मकसद लोगों को लैंडलाइन फोन के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top