National News

चीन की गुंडागर्दी अब नही चलेगी

Ad

नई दिल्ली। भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव जारी है।पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के जवान लद्दाख क्षेत्र में घुस गए। इस क्षेत्र में मनरेगा योजना के तहत सिंचाई नहर का निर्माण किया जा रहा था और चीनी जवानों ने कार्य को रोक दिया।यह घटना देमचोक सेक्टर की है और वो लेह से करीब 250 किलोमीटर पहले है। वहां महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा) के तहत एक गांव को ‘हॉट स्प्रिंग’ से जोड़ने के लिए काम चल रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के अनुसार करीब 55 चीनी सैनिक वहां आ धमके और ताकत की बल पर काम रोकने लगे। सूचना मिलते हीसेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान वहां पहुंचे और उन्होंने चीनी सैनिकों की ज्यादती को रोका।चीनी सैनिक इस तर्क पर काम को रोकने की मांग की कि दोनों पक्षों को कोई कार्य शुरू करने के पहले अनुमति लेने की आवश्यकता है।

भारत ने इस दावे से इंकार किया है कि दोनों देशों के बीच हुए समझौते के अनुसार निर्माण के संबंध में जानकारी साझा तभी किए जाने की जरूरत है जब यह रक्षा उद्देश्यों के लिए हो।सूत्रों ने कहा कि दोनों पक्षों ने अपने बैनर निकाल लिये है और वे वहां डटे हुए हैं। सेना तथा आईटीबीपी के जवान चीनी सैनिकों को एक इंच आगे नहीं बढ़ने दे रहे हैं जबकि पीएलए का दावा है कि यह क्षेत्र चीन का है।इस क्षेत्र में 2014 में भी ऐसी ही घटना हुई थी जब मनरेगा योजना के तहत निलुंग नाला पर सिंचाई नहर बनाने का फैसला किया गया था। वह चीन के साथ विवादित स्थान रहा है।

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top