National News

चीन को जवाब देने के लिए भारत के साथ आया जापान

Ad

नई दिल्ली: चीन की बेल्ट और रोड (ओबीओआर) नीति के जवाब में अमेरिका, भारत और ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर जापान नई रणनीतिक परियोजना बना रहा है। यह बात जापान के विदेश मंत्री तारो कोनो ने निजी अखबार से बातचीत में कही है।अखबार के मुताबिक प्रधानमंत्री शिंजो एबी छह नवंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपनी मुलाकात में इस परियोजना का प्रस्ताव सामने रख सकते हैं।इस परियोजना के तहत चारों देश जमीन और समुद्र के रास्ते से अपने कारोबार और सुरक्षा मामलों में सहयोग करेंगे। सहयोग का यह दायरा पूरी दुनिया में फैलेगा।कोनो ने कहा, हम ऐसे युग में हैं जिसमें जापान एक रणनीतिक मध्यस्थ की बेहतर भूमिका निभा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस परियोजना का बड़ा उद्देश्य एशिया और अफ्रीका में उच्च स्तरीय आधारभूत ढांचा तैयार करना है जिससे पिछड़े इलाकों का विकास हो सके।उल्लेखनीय है कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महाधिवेशन में राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विशाल बेल्ट और रोड प्रोजेक्ट पर सहमति की मुहर लगाई गई।कम्युनिस्ट पार्टी ने जिस तरह से चिनफिंग में विश्वास जताया है उससे आने वाले दिनों में चीन और ज्यादा आक्रामक तरीके से अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए आगे बढ़ सकता है।चीन की योजना बेल्ट और रोड प्रोजेक्ट के जरिये 60 से ज्यादा देशों को जोड़ने की है जिनमें वह अपना तैयार माल पहुंचाएगा और कच्चा माल लाएगा। उत्तर कोरिया मसले पर जापानी विदेश मंत्री ने कहा कि उत्तर कोरिया अगर अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के जरिये निगरानी पर भी राजी होता है तो तनाव को कम करने में काफी मदद मिलेगी।

https://www.youtube.com/watch?v=pA39bu27UL0

न्यूज सोर्स-न्यूजरुमपोस्ट

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top