National News

चीन-पाकिस्तान को झटका ,भारत बना वासेनर का सदस्य

 नई दिल्ली:अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। जो चीन और पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। परमाणु हथियारों के अप्रसार पर नियंत्रण रखने वाले एक बड़े समूह में भारत को भी प्रवेश मिल गया है। परमाणु हथियारों के निर्यात पर नियंत्रण रखने वाली वासेनार संधि में भारत की सदस्यता स्वीकार कर ली गई है।भारत के वासेनर अरेंजमेंट का 42वां सदस्य बनने से अप्रसार क्षेत्र में देश का कद बढ़ने के साथ महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों को हासिल करने में भी मदद मिलेगी।साथ ही परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) के शामिल किए जाने का दावा मजबूत होगा।

वासेनार का सदस्य बनने के बाद जहां एक तरफ भारत को महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी मिल पाएगी तो वहीं दूसरी तरफ परमाणु अप्रसार के क्षेत्र एनपीटी पर हस्ताक्षर नहीं करने के बावजूद में नई दिल्ली का रुतबा भी बढ़ेगा।भारत को वासेनर में शामिल करने का फैसला विएना में दो दिन तक चली बैठक में लिया गया।। इससे परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) पर भारत का दावा और भी मजबूत होगा। इसके सदस्य देशों के बीच हथियारों के हस्तांतरण में पारदर्शिता को बढ़ावा दिया जाता है।चीन इस संस्था का सदस्य नहीं है, फिर भी उसने अड़चन डालने की भरसक कोशिश की। एक जारी बयान में कहा गया- ‘वासेनर अरेंजमेंट में शामल देशों ने सदस्यों के लिए आए आवेदनों की समीक्षा की और भारत को 42वें सदस्य देश के तौर पर शामिल करने पर सहमति बनी। जैसे ही इस दिशा में जरुरी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी भारत वासेनर का सदस्य बन जाएगा।

’गौरतलब है कि पिछले साल जून में भारत को मिसाइट टेक्नोलॉजी कंट्रोल रिजीम (एमटीसीआर) की पूर्णकालिक सदस्यता दी गई थी। अमेरिका के साथ परमाणु करार होने के बाद से लगातार भारत इसकी निर्यात नियंत्रण संस्था से जुड़ना चाह रहा है, जैसे- एनएसजी, एमटीसीआर, ऑस्ट्रेलिया ग्रुप, वासेनर। ये सभी परमाणु, जैविक और रासायनिक हथियार और प्रोद्यौगिकी को रेगुलेट करता है। बता दे कि भारत कई सालों से एनएसजी ग्रुप में शामिल होने का प्रयास कर रहा है। चीन और पाकिस्तान इसका विरोध करते हुए आए है।

To Top