Nainital-Haldwani News

चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, सिंचाई मंत्री यशपाल आर्या भाजपा में शामिल

Ad

नई दिल्ली- विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए परेशानी खड़ी हो गई। टिकट को लेकर हो रहे घमासान ने परिवार को तोड़ दिया है। सिंचाई मंत्री यशपाल आर्या और उनके बेटे संजीव आर्या ने भाजपा परिवार में एंट्री ले है। ये फैसला दिल्ली में स्थित भाजपा कार्यालय में लिया गया। पहले भी खबर सामने आ रही थी कि  यशपाल आर्या अपने बेटे को भी टिकट दिलाना चाहते है और भाजपा में शामिल होने से उनके बेटे को भी टिकट मिलता दिख रहा है। यशपाल आर्या बाजपुर विधानसभा सीट से विधायक है। चुनाव से पहले सिंचाई मंत्री का ये कदम  कांग्रेस के लिए किसी हार्ट अटैक से कम नही है क्योंकि यशपाल आर्या उत्तराखण्ड कांग्रेस का अहम हिस्सा रहे है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top