Nainital-Haldwani News

चोर का मचा हल्द्वानी में शोर, बस में महिलाओं के गले से उड़े मंगलसूत्र और भनक भी नही..

Ad

हल्द्वानी: फिल्मों में हम कई बार देखते है कि चोर बिना हवा निकले अपना हाथ साफ कर देता है। पीडित को पता भी नहीं लगता की वो चूना लगने का शिकार हुआ है। ये फिल्मी सीन आज मसूरी से नैनीताल जा रही बस में हुआ। हल्द्वानी पहुंचते ही ऐसी घटना सामने आई जिससे पुलिस प्रशासन भी सकते में रह गया। दरअसल मसूरी डिपों की बस  नंबर यूके 07 पीए 3165 में एक साथ कई  यात्रियों के पर्स और मंगलसूत्र गायब होने का मामला सामने आया है। जिससे पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। हल्द्वानी पहुंचते ही यात्रियों ने अपना सामान गायब पाया।बस में सवार महिला यात्रियों ने बताया कि बस में चढने के बाद उनके पर्स और मंगलसूत्र कब गायब हो गये उन्हें पता ही नही चला।बस में सवार महिला यात्रियों ने बताया बस में बैठने के बाद कब उनके गले से मंगलसूत्र गायब हुए उन्हें पता ही नही चला। महिलाओं ने बताया कि उन्होंने किसी को सामान लूटते या छीनते हुए भी नही देखा। अचानक जब महिलाओं की नजर अपने सूने गले  में पड़ी तब जाकर उन्होंने चिल्लाना शुरू किया। अब सवाल ये उठता है कि चोरों ने कौन-सी ट्रीक आजमाई जिससे महिलाओं को भनक भी नहीं लगी ? यात्रियों ने कोतवाली पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने काफी देर तक बस की चैकिंग की जिसके बाद को नैनीताल के लिए रवाना किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

पांच महिलाओं के साथ हुई चोरी:

  • दीपा आर्या पत्नि विकास चंद्र निवासी तल्लीताल. इनका पर्स गायब, पर्स में 2200 रुपए और आधार तथा एटीएम और कई चीज।
  • सुशीला देवी पत्नि सुरेश चंद्र निवासी तल्लीताल, डेढ तोले ता मंगलसूत्र गायब
  • शोभा देवी पत्नि रमेश लाला निवासी हरिनगर तल्लीताल, गायब हुआ पर्स में रखे जरूरी सामान और 6000 हजार रुपए।
  • मंजू देवी पत्नि विनोद  हरिनगर तल्लीताल,गायब हुआ पर्स में रखे जरूरी सामान और 500   रुपए
  • राजेश्वरी पांडे पत्नि महेश पांडे, निावसी ज्योली ज्योलीकोट,गायब हुआ पर्स में रखे जरूरी सामान और 1500  रुपए
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top