Uttarakhand News

छात्र संघ चुनाव: डीएवी देहरादून में एबीवीपी ने 11वीं बार मारी बाजी

Ad

देहरादून: डीएवी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी का परचम लहराया है। यह लगातार 11वां मौका है जब अध्यक्ष की कुर्सी एबीवीपी के कब्जें में गई। बता दे कि छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान गुरुवार को हुए थे। इस बार मतदान प्रतिशत 52.44 रहा। जबकी मैदान में 31 प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की थी। एबीवीपी के अध्यक्ष पद के एबीवीपी प्रत्याशी शुभम सिमल्टी ने मारी बाजी। शुभम ने 37 वोटों से जीत हासिल की।वही महासचिव पद पर आर्यन के आकाश गौड़ ने जीत हासिल की।
एबीवीपी प्रत्याशी शुभम सिमल्टी ने  एनएसयूआई प्रत्याशी विकास गौड़ को 35 वोट के अंतर से हराया। वहीं, महासचिव पद पर आर्यन ग्रुप के आकाश गौड़ ने सत्यम ग्रुप के प्रत्याशी अरविंद सिंह चौहान को 344 वोट के अंतर से हराया।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top