News

जम्मू-कश्मीर: अलगाववादियों ने 3 और स्कूलों को बनाया निशाना

Ad

अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर के स्कूल अलगावादियों के निशाने में है। पिछले कुछ दिनों अलगावादियों की इस गतिविधियों से घाटी का माहौल अशांति में बदल गया है। रविवार को भी तीन स्कूलों को नुकसान पहुंचाया गया। 24 घंटे के भीतर तीन स्कूलों को जला कर खाक करने का मामला सामने आया। पिछले दो महीन में यहां 20 से ज्यादा स्कूलों को नुकसान पहुंचाया गया है। घाटी में मौजूदा हालातों और लगातार हो रहे स्कूलों पर हमलों के मद्देनजर प्रशासन द्वारा स्कूलों को बंद रखा गया है, जिससे स्थानीय लोगों में रोष है। बता दें कि जुलाई में आर्मी ने हिजबुल कमांडर आतंकी बुरहान वानी का एनकाउंटर किया था जिसके बाद से यहां तनाव है। कई इलाकों में दिवाली के दिन भी कर्फ्यू लगा हुआ था। स्कूल बंद होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी 10 और 12वीं के छात्रों को हो रही है। अभिभावकों का कहना है कि 10 और 12वीं की परीक्षाएं पूरे देश में तय समय पर होती है। स्कूल बंद होने के कारण छात्रों की पढ़ाई को नुकसान हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top