National News

जलंधर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार दुर्घटनाग्रस्त

Ad

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए पिछले कुछ दिन अच्छे नही चल रहे है। पहले उनके विधायक का सेक्स टेप सामने आने के बाद  नवजोत सिंह सिद्धू का आम आदमी पर हमले ने पार्टी की चाल को हिला कर रख दिए है। उसके बाद सीएम साहब का जिस तरह से पंजाब में विरोध हुआ उससे तो बिल्कुल साफ है कि आप के दिन अच्छे नही गुज़र रहे है।  पंजाब दौरे पर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार जलंधर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि दुर्घटना मामूली बताई जा रही है। दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को यह दुर्घटना हुई। गौरतलब है कि केजरीवाल पंजाब के चार दिवसीय दौरे पर हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

दुर्घटना में केजरीवाल की टोयोटा इनोवा कार को मामूली क्षति पहुंची है, जिसके कारण केजरीवाल को एक अन्य कार में सफर करना पड़ा। उन्होंने अमृतसर के लिए अपनी यात्रा को जारी रखी।एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि आप नेता के काफिले में शामिल एक अन्य कार ने राजमार्ग पर एक तिपहिया वाहन से बचने के प्रयास में केजरीवाल को कार को टक्कर मार दी।यह काफिला जलंधर के बाहरी इलाके में पंजाब सशस्त्र पुलिस बल (पीएपी) परिसर के पास फ्लाईओवर से गुजर रहा था। केजरीवाल लुधियाना से अमृतसर जा रहे थे।राज्य में अगले वर्ष शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर केजरीवाल ने गुरुवार को पंजाब के चार दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top