News

जोत्सना पांडे के भजनों ने भक्तों को खूब झुमाया

Ad

कालाढूंगी : गणेश महोत्सव कमेटी के तत्वाधान में आयोजित गणेश महोत्सव में धार्मिक भजनों की धूम मची हुई है। शिव मन्दिर में आयोजित गणेश महोत्सव में रात्रि को प्रतिदिन माहौल भक्तिमय हो रहा है। गुरुवार की रात पूर्व दर्जा मंत्री व कालाढूंगी विकास मंच के संयोजक महेश शर्मा ने भी शिरकत की तथा भजनों का लुत्फ़ उठाया। अल्मोड़ा से बुलाई गयी धार्मिक गायिकी टीम की गायिका जोत्सना पांडे के भजनों से उपस्थित भक्त जन झूम उठे। इस दौरान महेश शर्मा ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना भी की। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष सचिन गुप्ता, मोहन सिराडी, त्रिभुवन कन्याल, चन्द्र शेखर कांडपाल, राजेन्द्र सिंह नेगी, ललित कांडपाल, दीपक बनोला, गौरी शंकर, अंजू गौतम, प्रेम मित्तल, रेखा गुप्ता, लक्की पाल, वीरेंद्र मटेला, विनोद गोयल आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top