Pauri News

टिहरी गढ़वाल निवासी युवक को अदालत ने मृत्युदंड की सजा सुनाई

Ad

देहरादून: साल 2014 में उत्तराखंड में हुई एक घटना ने पूरे देश में सनसनी मचा दी थी। एक युवक की भाई के साथ विवाद हुआ तो उसने घर के तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया। उसने अपने भाई, गर्भवती पत्नी और मां की हत्या कर दी। आरोपी को कोर्ट ने अब मृत्युदंड की सजा सुनाई है। युवक ने अपने परिवार के तीन लोगों को तलवार से काट दिया था। वह पिता को भी मारने के फिराक में था लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली। हालांकि पिता का घटना से कुछ माह बाद निधन हो गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के गुमाल गांव का था। राम सिंह पंवार अपने परिवार संग रहते थे। 13 दिसंबर 2014 को राम सिंह के छोटे बेटे संजय सिंह को बड़े भाई सुरेंद्र ने काम करने की सलाह दी। इस पर संजय गुस्सा हो गया। उसने अपनी मां मीना देवी (58),भाई सुरेंद्र सिंह (34) और गर्भवती भाभी कांता देवी (25) की तलवार से काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद राम सिंह पंवार ने अपने बेटे के खिलाफ खुद केस दर्ज कराया था।

राजस्व पुलिस ने घटना स्थल से तलवार के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया था। यह केस सात साल तक चला। एडीजे रमा पांडेय की अदालत में मामले पर बहस हुई। अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने मामले को गंभीर और रेयर ऑफ द रेयरेस्ट करार दिया है। कोर्ट ने संजय को मृत्युदंड की सजा सुनाई और 5 हजार का जुर्माना लगाया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top