Uttarakhand News

टिहरी: भालू को मारने के लिए चलाई गोली युवक को लगी, हुई मौत

Ad

टिहरी: जौनपुर ब्लॉक के धनचुला गांव से चौकाने वाला हादसा घटित हुआ। जहां भालू को मारने के लिए गोली चलार्इ ने एक परिवार की खुशियों को उजाड़ दिया। गोली भालू को लगने के बजाए युवक को लग गई और उसकी मौत हो गई।    इस घटना से लोगों में हड़कंप मच गया।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला धनचोला गांव का है। जहां पास में रहने वाला मिस्त्री दिलीप गांव के पास से ही गुजर करता था। गांव में उसने एक भालू देखा। उसे बाहर जाना था लेकिन भालू देख वो डर गया। दिलीप इसकी खबर लेकर गांव पहुंचा और वहां लोगों से कहा कि जंगल में भालू है और उसे सड़क तक जाना है तो उसको वहां तक छोड़ दें।

दिलीप की बात सुनकर गांव के पूर्व प्रधान बच्चन सिंह और ग्रामीण दिलीप को छोड़ने निकले। लेकिन भालू ने अचानक एक युवक पर हमला कर दिया। युवक पवन को बचाने के लिए पूर्व प्रधान ने 12 बोर की बंदूक से फायर कर दिया। लेकिन ये गोली भालू की जगह पवन को जा लगी और उसकी मौत हो गर्इ।एसओ चंबा देवेंद्र चौहान ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आयी है। उन्होंने बताया कि उक्त बंदूक को कब्जे में ले लिया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top