Sports News

टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हुआ चयन , अश्विन और जडेजा को आराम

Ad

नई दिल्ली- वनडे और टेस्ट सीरीज में  इंग्लैंड को बुरी तरह पटखनी देने के बाद भारतीय टीम टी-20 में भी अपना जलवा दिखाने को तैयार है।  26 जनवरी से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज के भारतीय टीम का चयन हो गया है। टीम में कई खिलाड़ियों को आराम भी दिया गया है। स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को आराम दिया गया है । दोनों की स्थान में  लेग स्पिनर अमित मिश्रा और ऑफ स्पिनर परवेज रसूल को टीम में शामिल किया गया है। परवेज रसूल ने इससे पहले भारत के लिए एक वनडे मैच में खेला है।  परवेज रसूल ने पहला मैच बांग्‍लादेश के खिलाफ ढाका में 15 जून 2014 को खेला था। 26 जनवरी से शुरू हो रहे टी20 सीरीज के लिए टीम में ऋषभ पन्त के तौर पर नए चेहरे को शामिल किया गया है। टी20 टीम में सुरेश रैना, मंदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और आशीष नेहरा को भी शामिल किया गया है। टी20 सीरीज का पहला मैच 26 जनवरी को कानपुर, दूसरा मैच 29 जनवरी को नागपुर और तीसरा मैच 1 फरवरी को बैंगलोर में खेला जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

टी-20 टीम इस प्रकार है:

विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), मनदीप सिंह, केएल राहुल, युवराज सिंह, सुरेश रैना, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, अमित मिश्रा, परवेज रसूल, युजवेंद्र चहल, मनीष पांडे, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर सिंह और आशीष नेहरा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top