World News

ट्रंप बनें अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बने,हिलेरी क्लिंटन को 276-218 से दी मात

Ad

वाशिंगटन। अमेरिका को नया राष्ट्रपति मिल गया है। राष्ट्रपति चुनाव में इतिहास रचते हुए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बन गए हैं। ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन  की बीच कांटे की टक्कर रही। डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंदी हिलेरी क्लिंटन को ट्रंप ने 276-218 के अंतर से हराया । इतिहास रचने की बात इसलिए की जारी है क्योंकि ट्रंप अमेरिका के पहले राष्ट्रपति होंगे जो गैर राजनीतिक पृष्ठभूमि से हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

अमेरिकी राष्ट्रपति में जीत हासिल करने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी वासियों का धन्यवाद किया। जीत के बाद अपने पहले संबोधन में ट्रंप ने अपनी विपक्षी हिलेरी का दिल से शुक्रिया किया। ट्रंप ने कहा कि हिलेरी ने अच्छी लड़ाई लड़ी। उन्होंने देश की काफी सेवा की। उन्होंने बताया कि हिलेरी ने मुझे फोन पर बधाई दी।

ट्रंप ने कहा कि मेरी जीत उनकी है जो अमेरिका का प्यार को करते हैं। ट्रंप ने इससे चुनाव प्रचार ना कहते हुए अभियान करार दिया।  मैं हर अमेरिकी का राष्ट्रपति हूं। यह समय अमेरिका के हर नागरिक के एक होने का समय है।ट्रंप ने कहा कि सरकार लोगों की और देश की सेवा करेगी। हम अमेरिका को उसके और मजबूत करेंगे।हम अपने देश का पुनर्निमाण करेंगे। हमारा लक्ष्य लाखों अमेरिकियों को काम देना होगा। अमेरिका को फिर से मजबूत करेंगे,अन्य देशों से अपने संबंध के बारे में बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि हमारी हर देश से दोस्ती होगी, किसी से दुश्मनी नहीं होगी। हम एक बेहतर और शानदार अमेरिका बनाएंगे। हमारे पास एक अच्छा आर्थिक प्लान है

अपने परिवार के बारे में बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि मेरे माता पिता को शुक्रिया। मेरा परिवार बहुत ही शानदार है। पत्नी लारा को दिल से शुक्रिया, उन्होंने मेरी बहुत मदद की। ट्रंप ने आखिरी में कहा कि राजनीति आसान नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top