Nainital-Haldwani News

डबल मर्डर से सहमा हल्द्वानी

Ad

हल्द्वानी-  हल्द्वानी में डबल मर्डर की घटना ने पूरे शहर में हडकंप मचा दी है। ये घटना शहर के ममला डहरिया सत्यलोक कालोनी की है। जहां  बदमाशों ने घर के अंदर घुसकर सास-बहू की  हत्या  कर दी ।है। बादमाशों ने लूट के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया। सत्यलोक विहार में रिटायर्ड कर्नल दिनेश कुमार साह (60 वर्ष) पत्नी फूल उर्फ प्रेरणा (55 वर्ष) और मां शांति साह (80 वर्ष) के साथ रहते हैं।  कर्नल अपने पोते के जनेऊ संस्कार की तैयारी के लिए ऋषिकेष गए हुए थे।  बदमाशों ने घर की ग्रिल तोड़कर एंट्री ली और चाकू से दोनों महिलाओं की हत्या कर दी। बता दे कि रिटायर्ड कर्नल दिनेश कुमार साह का  बेटा और बहू दोनों सेना में है और ड्यूटी में है। पुलिस इस गुथ्थी को सुलझाने में जुट गई है। पुलिस ने शुरूआती जांच के बाद बताया कि हत्या के बाद हत्यारों ने पूरे घर से कीमती सामान लूटा और फरार हो गए। यह मामला तब सामने आया जब कर्नल दिनेश कज़न भाई संजय चौधरी घर पर पहुंचे। डोर बैल बजाने पर भी जब भीतर से कोई नहीं आया तो वह बरामदे तक पहुंचे। उन्हें लॉबी को जाने वाला दरवाजा खुला मिला। भीतर पहुंचते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अलमारी, बैड, बिस्तर समेत हर कमरे का सामान बिखरा पड़ा था।  एक बैडरूम में फूल साह का खून से लथपथ शव पड़ा था और दो मंजिले के बैडरूम में शांति साह का शव पड़ा था।

ADVERTISEMENTS Ad

murder 22 feb

उसके बाद उन्होंने कर्नल व पुलिस को घटना की जानकारी दी। उसके बाद एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान समेत भारी पुलिस बल, एसओजी और फारेंसिक टीम ने मौका मुआयना कर पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस जांच के लिए डॉग स्क्वॉड का इस्तेमाल कर रही है।कर्नल दिनेश साह व बेटे-बहू को घटना की सूचना दे दी गई है। वहीं रिश्तेदारों ने जुटना शुरू कर दिया है।

 

22 feb 2017 murder/haldwanilive

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top